धमतरी: मां अगरमोति में दीपावली के बाद के पहले शुक्रवार को मड़ई का आयोजन

Date:

धमतरी में मां आंगर मोती के प्रांगण में मड़ई का आयोजन हुआ. इसमें लगभग 15 से 20 हजार की संख्या में भक्त पहुंचे. संतान प्राप्ति के लिए महिलाओं ने खास उपासना और पूजा की।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हर साल की तरह इस साल भी दीपावली के बाद पहले शुक्रवार को गंगरेल में मां अंगार मोती के प्रांगण में मड़ई का आयोजन किया गया. इसमें 15 से 20 हजार की संख्या में भक्त पहुंचे. मंदिर में निःसंतान महिलाएं संतान प्राप्ति की मन्नत लेकर पहुंची थी. मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई और मंदिर के पुजारी ने भी बताया कि कई सालों से दीपावली के बाद का पहला शुक्रवार को मड़ई का आयोजन किया जाता है.

मान्यता के अनुसार, जिन भी महिलाओं की संतान नहीं होती है, वह इस मड़ई में पहुंचकर अंगार मोती मंदिर के प्रांगण से परिसर तक पेट के बल लेट कर, बालों को खोलकर, हाथों में नारियल, अगरबत्ती, नींबू और फूल लेकर हजारों की संख्या में महिलाएं संतान की सुख प्राप्ति के लिए मन्नत भी मांगती है. मड़ई के दौरान देवी देवता और डांग मंदिर से होकर आगे बढ़ते हैं और इसके बाद ढेर सारे बैगा उनके ऊपर से गुजरते हैं. ऐसी मान्यता है कि जिस भी महिला के ऊपर बैगा का पैर पड़ता है.

कई सालों से यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी ऐसे ही चलती आ रही है. मां अंगार मोती 52 गांवों की देवी कहलाती है. मां अंगार मोती की ख्याति धमतरी जिले के अलावा छत्तीसगढ़ के साथ ही अन्य राज्यों तक फैली हुई है. जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से इस मड़ई कार्यक्रम के आयोजन में पहुंचते हैं. भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...