छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी नगर पंचायत में कथित कमीशनखोरी को लेकर सियासी और प्रशासनिक पारा चढ़ गया है। नगर पंचायत की भाजपा समर्थित सभापति विनीता कोठारी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) यशवंत वर्मा के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। सभापति का दावा है कि पार्षद निधि जारी करने के बदले उनसे 30 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई है। कमीशन न देने पर पिछले एक साल से विकास राशि को रोककर रखा गया है, जिससे वार्डों के काम ठप पड़े हैं।
CMO ने आरोपों को बताया निराधार
दूसरी ओर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत वर्मा ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि लगाए गए आरोप निराधार हैं और सभापति ऐसे कार्यों को स्वीकृत कराने का दबाव बना रही थीं, जो स्वीकृत कार्ययोजना का हिस्सा नहीं हैं। CMO का कहना है कि शासन के नियमों और निर्धारित गाइडलाइंस के बाहर जाकर कोई भी कार्य संभव नहीं है, इसलिए काम रोके जाने का आरोप गलत है।
Date:
