CG News: किसान संघर्ष समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, चुनाव बहिष्कार और धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

Date:

प्रदेश में त्रिस्तरीय नगरी निकाय और पंचायत चुनाव नजदीक आ गए हैं, और सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। लेकिन दूसरी ओर पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण वे चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दे रहे हैं।

किसान संघर्ष समिति, बेलरबाहरा जोन ने नगरी एसडीएम कार्यालय में जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है, जिसमें चुनाव बहिष्कार और धरना प्रदर्शन की सूचना दी गई है। समिति का कहना है कि 10 दिनों तक चलने वाले धरना प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों द्वारा झूठे आश्वासन दिए गए थे, और अब उनका विरोध करते हुए चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी जा रही है।

ज्ञापन में बताया गया है कि विकासखंड नगरी, जिला धमतरी के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत बेलरबाहरा, मेचका, ठेनही, छोटे गोबरा, भोथली और घोरा के 20 गांवों ने मिलकर किसान संघर्ष समिति का गठन किया था। समिति ने 11 सितंबर से 10 दिनों तक अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान जिला स्तर के अधिकारियों ने आकर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, साथ ही प्रत्येक माह समीक्षा बैठक करने की बात भी लिखित में दी थी। लेकिन एक माह की बैठक के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई, और दिसंबर में हुए अनुपूरक बजट तक भी कोई कदम नहीं उठाए गए। इस कारण अब ग्रामीण चुनाव बहिष्कार और धरना प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से…पढ़िए!

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी...