CG News: विधायक ने दी बड़ी सौगात, 71 लाख रुपये की लागत से जल्द होगा सड़क निर्माण

Date:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने एक और विकासात्मक पहल की घोषणा की है। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के भंगाराम मंदिर से माता मंदिर पथरागुड़ा तक मार्ग निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने की जानकारी दी। इस परियोजना की लागत 71 लाख रुपये है और यह सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने वाला है।

विधायक किरण देव के निरंतर प्रयासों के कारण जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। भंगाराम मंदिर से माता मंदिर पथरागुड़ा तक 600 मीटर लंबी सड़क का मजबूतिकरण कार्य किया जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे, पूर्व पार्षद राणा घोष, और पार्षद दयावती देवांगन ने विधायक किरण देव का धन्यवाद ज्ञापित किया है, जिन्होंने जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया।

यह सड़क निर्माण कार्य विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्रीय जनता की प्रमुख मांग थी, जिसे अब विधायक किरण देव ने पूरा करने का संकल्प लिया है। इस परियोजना के तहत, इस सड़क की मजबूतीकरण और निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को विशेष लाभ होगा।

विधायक ने कहा कि यह विकास कार्य जनता की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, और उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी डबल इंजन सरकार क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य कर रही है, और भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से…पढ़िए!

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी...