छत्तीसगढ़ चुनाव 2025: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू

Date:

छत्‍तीसगढ़ के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद आज 22 जनवरी से नामांकन शुरू प्रक्रिया हो गई है। इस दौरान निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव के उम्‍मीदवार अपना पर्चा दाखिल कर सकेंग। इसके लिए राज्‍य निर्वाचन आयोग की ओर से नामांकन के लिए सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामाकंन दाखिल किए जा सकेंगे।

छत्तीसगढ़ में नगर निगमों के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट (CG Election Nomination 2025) में जमा होंगे। नामांकन पत्र जमा करने की तारीख 28 जनवरी तय की गई है। इस बीच महापौर और अध्यक्ष, पार्षद पदों के लिए नामांकन के लिए आवेदन मिलना शुरू हो गए हैं। नामांकन पत्र भी आज से ही शुरू हो गए हैं। 29 जनवरी को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद उम्‍मीदवार 31 जनवरी को अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद चुनाव चिन्‍ह का आवंटन होगा।

छत्‍तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। एक चरण में पूरे नगरीय निकाय (CG Election Nomination 2025) हो जाएंगे। इसके तहत 11 फरवरी को मतदान होगा और 15 फरवरी के नतीजे आ जाएंगे। जबकि त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को होंगे। इसके एक दिन बाद 18, 21 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...