प्रेस्टीज कॉलेज पर कार्रवाई: नगर निगम ने 24.29 लाख रुपए का जुर्माना वसूला, जानें किस वजह से लगा फाइन

Date:

ग्वालियर नगर निगम के राजस्व विभाग ने प्रेस्टीज कॉलेज प्रबंधन से बिना अनुमति के अवैध विज्ञापन लगाने के मामले में 24 लाख 29 हजार 107 रुपए पेनल्टी के रूप में वसूल किए हैं। कॉलेज प्रबंधन ने नगर निगम की प्रॉपर्टी पर बिना अनुमति के विज्ञापन लगाए थे, जिसे नगर निगम ने संज्ञान में लेकर नोटिस जारी किया था। इसके बाद जुर्माना लगाया गया था। बुधवार को कॉलेज प्रबंधन ने जुर्माना और पेनल्टी की राशि नगर निगम के राजस्व विभाग में जमा कर दी।

निगम ने इसलिए लगाया फाइन

उपायुक्त राजस्व सुनील चौहान ने बताया कि बिना अनुमति के अवैध रूप से विज्ञापन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कुछ समय पहले नगर निगम को सूचना मिली थी कि प्रेस्टीज कॉलेज ने नगर निगम की प्रॉपर्टी और क्षेत्र में बिना अनुमति के विज्ञापन लगाए हैं।

बिना अनुमति शहर में लगाए थे पोस्टर

जांच में यह सामने आया कि प्रेस्टीज कॉलेज प्रबंधन ने इन विज्ञापनों के लिए न तो नगर निगम से अनुमति ली थी और न ही किसी वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया था। इसके अलावा, कोई शुल्क भी अदा नहीं किया गया था, जिसके कारण नगर निगम को राजस्व का नुकसान हुआ। इसके बाद, नगर निगम के राजस्व विभाग ने प्रेस्टीज कॉलेज पर 24 लाख 29 हजार 107 रुपए का जुर्माना लगाया। जिसके बाद बुधवार को प्रेस्टीज कॉलेज ने यह जुर्माना नगर निगम को अदा कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...