छत्‍तीसगढ़ में तंत्रों के सक्रिय होने से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना

Date:

दो मौसमी तंत्र सक्रिय होने के कारण छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है, जिससे मंगलवार को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वर्षा मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ में केंद्रित रहने की संभावना है।

हालांकि, नमी रायपुर संभाग तक पहुंच रही है, जिससे वहां बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.0 डिग्री लखनपुर में और सबसे कम तापमान 18.9 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया।

मानसून की विदाई के बावजूद राज्य में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के औसत तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी आई है। आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। मौसम साफ होने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना है।

पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 22 अक्टूबर की सुबह तक अवदाब में बदलने की संभावना है। इसके बाद 23 अक्टूबर को यह चक्रवात का रूप लेकर पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय हो सकता है।

फिर यह उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 24 अक्टूबर की सुबह ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के पास, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर भी एक निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...