CG Weather News: अगले 5 दिन तक मौसम रहेगा स्थिर, ठंड से राहत, हल्की बारिश की संभावना

Date:

छत्तीसगढ़ में मौसम तंत्र में बदलाव के कारण सर्दी गायब हो गई है और लोग ठंडी से राहत महसूस कर रहे हैं। नमी की वजह से प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री तक बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.7 डिग्री कांकेर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री अम्बिकापुर में था। आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान शनिवार को 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री था।

बस्तर संभाग में बीते दिन हल्की बारिश हुई। बस्तर में रात का तापमान 17.6 डिग्री, बीजापुर में 18.3 डिग्री, दंतेवाड़ा में 17 डिग्री और सुकमा में 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। इन क्षेत्रों का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...