छत्तीसगढ़ पुलिस ने जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए

Date:

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 5,967 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था, उनका इंतजार खत्‍म हुआ। भर्ती का प्रथम चरण 16 नवंबर 2024 से शुरू होगा, जिसमें दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक माप-जोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी।

परीक्षा के लिए बनाए गए हैं नौ केंद्र

इस परीक्षा के लिए राज्यभर में नौ प्रमुख परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, जगदलपुर और कोण्डागांव शामिल हैं। अभ्यर्थियों को उनके प्रवेश पत्र में निर्दिष्ट परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

चयन प्रक्रिया:

पुलिस मुख्यालय ने भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में शारीरिक दक्षता के बाद चयनित अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक माप-जोख और दक्षता परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही आगे की प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज़ और पहचान पत्र अपने साथ लेकर आएं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...