CG NEWS: श्रीकांत वर्मा मार्ग पर एक दर्जन स्टाल जब्त,जाने पूरा मामला

Date:

Bilaspur: शहर की खूबसूरत सड़कों में से एक श्रीकांत वर्मा मार्ग में स्ट्रीट वेंडरों द्वारा अवैध तरीके से ठेले लगाए जा रहे थे। जिससे सड़क जाम की स्थिति बनी रहती थी और पूरे मार्ग पर अव्यवस्थित यातायात का संचालन हो रहा था। यातायात पुलिस ने सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए व्यापारियों को चेतावनी दी गई।

शहर में स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से प्रमुख सड़कों पर फुटपाथ की सुविधा दी गई है। वहीं शहर के सबसे खूबसूरत सड़क में से एक श्रीकांत वर्मा मार्ग पर स्ट्रीट वेंडरों ने कब्जा जमा लिया था। निगम अतिक्रमण की टीम ने सोमवार की शाम श्रीकांत वर्मा मार्ग पहुंची। सड़क किनारे नारियल पानी बेचने वाले ठेलों से लेकर स्ट्रीट वेंडरों संचालकों के ठेले व गुमटियों का हटाने की कार्रवाई शुरू की। करीब एक दर्जन से ज्यादा फूड स्टाल को जब्त कर सड़क के फूटपाथ को कब्जा मुक्त बनाया गया।

बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं हट रहे थे

नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर श्रीकांत वर्मा मार्ग में चाट-गुपचुप सहित फूड जोन के नाम से संचालित दर्जनभर स्ट्रीट वेंडरों को कई बार नोटिस दिया जा चुका है। लेकिन, उन पर नोटिस का कोई असर नहीं हुआ, तब सोमवार को टीम कार्रवाई करने पहुंच गई। टीम को देखते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारी अपने ठेले व गुमटियां लेकर भाग निकले।

बार-बार कार्रवाई के बाद नहीं सुधर रहे

श्रीकांत वर्मा मार्ग में शाम होते ही सड़क के दोनों ओर स्ट्रीट वेंडरों की लाइन लगी रहती है, जिसके कारण यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार इन पर कार्रवाई की जा चुकी है, इसके बाद भी ये वेंडर अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। सोमवार को हुई कार्रवाई के बाद यह मार्ग साफ-सुथरा व व्यवस्थित नजर आने लगा।

शहर के प्रमुख मार्ग और चौक-चौराहों पर लगता है जाम

शहर के बृहस्पतिबाजार, शनिचरी बाजार, गोलबाजार के साथ ही देवकीनंदन चौक सहित सरकंडा के हुंडई चौक, सीपत चौक से लेकर नूतन चौक और राजकिशोर नगर इलाके में भी सड़क किनारे गुमटी व ठेलों की लाइन लगी रहती है, जिसके कारण शाम होते ही इन मार्गों में जाम की स्थिति बन जाती है। नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता जब कार्रवाई करने पहुंचता है, तब ठेला व गुमटी हट जाते हैं। इसके बाद दूसरे ही दिन फिर वहीं स्थिति बन जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...