छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सीएम की बड़ी घोषणा, कहा- इस बार टूटेंगे सभी रिकॉर्ड

Date:

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। प्रदेश में हरेली के साथ, गणपति पूजा और मां दुर्गा की पूजा भी हो गई। शनिवार के दिन दशहरा भी बीत गया लेकिन अभी तक धान की खरीद की बारी है। मतलब अब प्रदेश में किसानों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। राज्य में किसान अब सरकार की तरफ से धान खरीदने को लेकर इंतजार कर रहे हैं। इन सबके बीच धान खरीदी को लेकर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है।

धान खरीदी को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी को लेकर तैयारी चल रही है। सीएम ने कहा कि धान खरीदी के लिए हम कमेटी बनाए थे। उसकी रिपोर्ट आना बाकी है। अभी तक मेरे पास अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। हम लोग यथा समय लोगों की धान खरीदेंगे।

सीएम साय ने धान खरीदी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस साल तो बारिश भी बहुत अच्छी हुई है. इंद्रदेव की कृपा से। हमको लगता है कि पिछले साल का जो रिकॉर्ड था धान खरीदी का वो भी इस साल टूटेगा।

बाजेपी सरकार के एक मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। हालांकि कांग्रेस की ओर से लगातार यह मांग की जा रही है। धान की खरीदी 1 नवंबर से शुरू की जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

रायपुर जिला के 27 थाना प्रभारियों के तबादले…खरोरा, तिल्दा में अब कौन नया TI देखिए…

राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और...

रोहित तोमर के खिलाफ एक और FIR…जानिए मामला!

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर रोहित...