बीजापुर नक्सली हमला: प्रेशर IED विस्फोट में झारखंड निवासी सीआरपीएफ जवान घायल

Date:

बीजापुर थाना क्षेत्र के महादेव घाट कैंप में पदस्थ जवान राकेश कुल्लों शनिवार की सुबह नक्सलियों के आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर घायल हो गए। राकेश झारखंड के गुमला जिले के रानाडीह थाना क्षेत्र के कब्जा गांव के रहने वाले हैं। जवान के स्वजन को घटना की जानकारी दी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि शनिवार सुबह सीआरपीएफ 196 वाहिनी महादेव घाट से केंद्रीय रिजर्व बल (सीआरपीएफ) की टीम एरिया डोमिनेशन पर जंगल की ओर निकली हुई थी। इस दौरान नक्सलियों के लगाए गये प्रेशर आईईडी पर जवान का पैर पड़ने से विस्फोट हो गया। जवान के पैर व आंख में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर में उपचार के बाद रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...