अप्रैल में छत्तीसगढ़ आही राष्ट्रपति मुर्मू : रमन सिंह

Date:

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार मुलाकात की।

इस विशेष अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने की जानकारी देते हुए माननीय राष्ट्रपति महोदया को राज्य के विकास और संस्कृति से अवगत कराया व छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति जी को आगामी अप्रैल माह में विधानसभा में प्रबोधन के लिए आमंत्रित किया, जिसपर राष्ट्रपति महोदया ने स्वीकृति प्रदान की है, इस विषय पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि “राष्ट्रपति महोदया की उपस्थिति छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए प्रेरणादायक होगी और राज्य की जनता के लिए गौरव का विषय बनेगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

बीजेपी सरकार के 2 साल…CM साय ने प्रदेशवासियों को लिखा संदेश…पढ़ें!

प्रिय छत्तीसगढ़वासी भाइयों और बहनों, जय जोहार आज जब मैं सेवायात्रा...

छत्तीसगढ़ी राजभाषा के लिए विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी…क्या लिखा है पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के सबले बड़का पंचायत विधानसभा म राजभाषा छत्तीसगढ़ी...

तिल्दा: अडानी पॉवर में मजदूरों ने किया हड़ताल, जानें क्या है मांग?

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड...

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...