Bhilai News: बदमाश “अमित जोश” का एनकाउंटर

Date:

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने भिलाई में पहला एनकाउंटर किया है। भिलाई क्राइम ब्रांच की टीम ने निगरानी बदमाश अमित जोश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। ACCU की टीम पकड़ने गई थी, तभी आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में 3 गोलियां लगने से अमित जोश मारा गया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। 35 हजार का इनाम भी था। वह 4 महीने से फरार था। पुलिस को उसके भिलाई आने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। आरोपी पर 35 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

SP जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि अमित जोश कुख्यात बदमाश था। किसी पर भी चाकू,छूरी और गन से हमला कर देता था। जुलाई 2024 में रात करीब डेढ़ बजे 3 लोगों को गोली मारी थी। हमले में 2 लोग घायल थे। वारदात के बाद आरोपी फरार था।

SP ने बताया कि पुलिस आरोपी पर लगातार नजर बनाकर रखी थी। इसी बीच पता चला कि आरोपी पिछले 3 दिनों से भिलाई में है। आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई। आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की गई। लॉज से लेकर हर जगहों पर तलाशी की गई।

इस दौरान पुलिस और आरोपी की जयंती स्टेडियम के पास आमना सामना हो गया। आरोपी ने पुलिस की एक टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। इस दौरान आरोपी भागते हुए भी पुलिस पर फायरिंग कर रहा था। जवाबी फायरिंग में 3 गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा के पचरी में मां बेटी की हत्या या कुछ और…पढ़िए पूरी खबर!

रायपुर जिला के खरोरा थाना अंतर्गत ग्राम पचरी में...

राखी से जुड़ी एक कड़वी याद…जरूर पढ़ें!

राखी यह दिन मुझे बहुत तकलीफ देती है इसलिए नही...

प्रदेश में मजबूत होती स्थानीयता के पीछे CKS के दस सालों की कड़ी मेहनत!

प्रदेश में मजबूत होती स्थानीयता और CKS  छत्तीसगढ़ शांत और...

तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, हमारी एकता, शौर्य और सम्मान का प्रतीक है: अनुज

राजधानी रायपुर के भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भारत...