Bastar: लोकसभा क्षेत्र के चर्चित सांसद महेश कश्यप धनतेरस पर खरीददारी करने स्वयं मार्केट पहुॅचे

Date:

जगदलपुर – बस्तर लोकसभा क्षेत्र के चर्चित सांसद महेश कश्यप ने आज धनतेरस पर खरीददारी के लिए स्वयं मार्केट पहुॅचे और खरीदारी की ,सांसद महेश कश्यप ने कहा कि लोग घरों से निकले और बाजारों में रौनक लाएं , ऑनलाइन खरीदी पर ज्यादा भरोसा ना करें ऑनलाइन एक सुविधा हो सकती है ..परंतु विश्वास की डोर स्थानीय व्यापारियों के साथ ही सुनिश्चित होती है .. स्थानीय व्यापारियों के साथ विश्वास और सेवा दोनों ही ग्राहकों को प्राप्त होती है , ऑनलाइन खरीदी एक विकल्प के रूप में अपना सकते हैं परंतु लोकल मार्केट से क्वालिटी सामग्रियों का खरीदी बिक्री किया जाना ज्यादा श्रेयस्कर होगा , क्योंकि आप व्यापारी को सामान की क्वालिटी के लिए उसकी शिकायत कर सकते हैं ऑनलाइन में बहुततायात देखा गया है कि घटिया क्वालिटी के प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन के माध्यम से ऊंची दाम में विक्रय करते है जो कहीं ना कहीं ठगी का धंधा बनता जा रहा है . ऑनलाइन खरीदें एक विकल्प के रूप मे ही रखें , मेरा सभी से अपील है कि धनतेरस दीपावली के दिन लोकल मार्केट में आए और स्थानीय व्यापारियों से खरीदी करें ताकि व्यापारी का भी परिवार है सभी एक दूसरे से बंधे हैं ।

व्यवसाय होगा व्यापार होगा तो बाजार गुलजार होगा रौनक होगी , तो सभी अच्छा होगा इसीलिए बाजार में रौनक लाइए ज्यादा से ज्यादा लोकल दुकानदारों से खरीदी करें क्योंकि लोकल दुकानदार ही समय बेसमय पर आपको सहायता कर सकता है ! इस मौके पर सांसद ने सभी को धनतेरस दीपावली की शुभकामनाएं दी !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...