70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी अब ले सकते है आयुष्मान भारत योजना का लाभ

Date:

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड की शुरुआत हो गई है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। इसमें सभी वर्ग के व्यक्ति शामिल हैं।

इसका पोर्टल भी शुरू हो गया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए बुजुर्गों को ज्यादा भटकने की आवश्यकता नहीं है। वे घर बैठे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही किसी भी एमपी ऑनलाइन पर अपना आधार कार्ड और समग्र आईडी साथ ले जाकर भी कार्ड बनवा सकते हैं।

यदि कार्ड बनने में कोई समस्या आ रही है तो कलेक्टर और सीएमएचओ कार्यालय पर जाकर संपर्क कर सकते हैं। इंदौर समेत देश के विभिन्न शहरों में इसके लिए आवेदन आना भी शुरू हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से सबसे बड़ा लाभ यह रहेगा कि बुजुर्गों को इलाज के लिए किसी पर भी आश्रित नहीं होना पड़ेगा। वे इस योजना का लाभ उठाकर गंभीर बीमारियों का इलाज शासकीय और निजी अस्पतालों में करवा सकेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

विश्व वानिकी दिवस: मोहरेंगा नेचर सफारी में होमस्टे!

विश्व वानिकी दिवस पर नेचर सफारी मोहरेंगा को मिली...

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...