कहीं पेट में हो रहा दर्द अपेंडिसाइटिस तो नहीं? शुरुआती लक्षण, कारण, दर्द का स्थान

Date:

अपेंडिसाइटिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें अपेंडिक्स ब्लॉक, संक्रमित या फिर सूज जाता है। यह एक पतली उंगली जैसी ट्यूब है जो पेट के निचले हिस्से में स्थित बड़ी आंत से जुड़ा होता है। हालांकि शरीर में इसका उद्देश्य क्या है इस बात की जानकारी किसी को नहीं है लेकिन कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों के इलाज में यह मददगार होता है। इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर डॉक्टर सर्जरी करके इसे हटा देते हैं। इसके आम लक्षणों में दर्द शामिल है जो अक्सर नाभि के आसपास शुरू होता है।

मेयोक्लीनिक के अनुसार अपेंडिक्स एक छोटी ट्यूबलर थैली होती है जो लगभग एक उंगली के साइज की होती है और बड़ी आंत के निचले दाहिने छोर से बाहर निकलती है। इसमें सूजन या संक्रमण होने पर अपेंडिसाइटिस होता है। बड़ी आंत से गुजरने वाला मल अपेंडिक्स को ब्लॉक या संक्रमित कर सकता है जिससे सूजन हो सकती है। सूजन के कारण अपेंडिक्स फट सकता है, अपेंडिक्स फटने से आंतों के अंदर से बैक्टीरिया पूरे पेट में फैल जाता है। इस स्थिति को पेरीटोनाइटिस कहते हैं जो जानलेवा भी हो सकता है।

अपेंडिसाइटिस लगभग हमेशा ही अचानक शुरू होती है और बहुत ही तेजी से बढ़ती है। वहीं क्रॉनिक अपेंडिसाइटिस एक रेयर कंडीशन है। ऐसा तब होता है जब कोई चीज लंबे समय तक अपेंडिक्स को परेशान करती है लेकिन यह फिर भी खराब नहीं होती है। क्रॉनिक अपेंडिसाइटिस का पता नहीं चल पाता है क्योंकि इसके लक्षण साइलेंट होते हैं।

हालांकि किसी भी तरह का अपेंडिसाइटिस गंभीर हो सकता है। यदि आपको लंबे समय से पेट में दर्द हो रहा है और इसका कारण आप नहीं समझ पा रहे हैं तो आपको तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। क्रॉनिक अपेंडिसाइटिस कभी भी गंभीर रूप ले सकता है।

उम्र और अपेंडिक्स की स्थिति के आधार पर दर्द अलग-अलग जगह पर हो सकता है। चूंकि प्रेगनेंसी के दौरान अपेंडिक्स ऊंचा होता है। ऐसे में इस दौरान पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस होता है। अपेंडिसाइटिस के लक्षण कुछ आम इस प्रकार हैं

  • पेट के दाहिने निचले हिस्से में अचानक दर्द होना
  • अचानक नाभि के आसपास दर्द शुरू होना जो पेट के दाहिने निचले हिस्से तक पहुंच सकता है।
  • खांसने या चलने पर दर्द बढ़ना
  • जी मिचलाना और उल्टी
  • भूख में कमी
  • हल्का बुखार आना जो स्थिति बिगड़ने पर बढ़ भी सकता है
  • पेट फुलाना
  • गैस

अपेंडिसाइटिस का इलाज इसकी स्थिति पर निर्भर करता है। डॉक्टर दवाइयों के अलावा सर्जरी की भी सलाह दे सकते हैं। हालांकि बहुत ही कम मामलों में दवा का इस्तेमाल काफी होती है। भले ही आपको शुरू में कोई इंफेक्शन ना हुआ हो लेकिन लगभग हर किसी को अपेंडिसाइटिस के लिए एंटीबायोटिक की जरूरत होती है। अपेंडिसाइटिस आमतौर पर संक्रमण का कारण बन सकता है। सर्जरी से पहले एंटीबायोटिक से इसका इलाज करते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

रायपुर जिला के 27 थाना प्रभारियों के तबादले…खरोरा, तिल्दा में अब कौन नया TI देखिए…

राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और...

रोहित तोमर के खिलाफ एक और FIR…जानिए मामला!

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर रोहित...