PM श्री खरोरा में प्रवेशोत्सव, जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल हुए, वे भी यहीं पढ़े हैं…क्या कहा पढ़ें!

Date:

पीएम श्री विद्यालय खरोरा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक एवं पुस्तकों से हुआ स्वागत

खरोरा, 30 जुलाई 2026 -: पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा में नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराते हुए तथा निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित सेन, रश्मि वर्मा, सचिन अग्रवाल एवं संजीव देवांगन, गुरजीत कौर भाटिया, उपस्थित रहे।

संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल 

मुख्य अतिथि नवीन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है तथा विद्यालय ही उसके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं संस्कारों को अपनाकर जीवन में सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया तथा अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी देते हुए अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के साथ अध्ययन कर अपने परिवार, विद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य रजनी मिंज ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर व्याख्याता शाहिना परवीन, रजनी त्रिपाठी, रीतारानी वर्मा, संगीता नायक, निशिता दीक्षित, सना करीम, पावेत्री साहू, सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारीगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अश्लील CD मामला, पूर्व CM भूपेश बघेल को राहत…HC ने क्या कहा पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को CD कांड...

खरोरा हाई स्कूल में छात्रसंघ चुनाव संपन्न…पढ़ें!

पीएम श्री विद्यालय खरोरा में छात्रसंघ निर्वाचन संपन्न, विद्यार्थियों...

नकटी के नमकहराम कौन?

नकटी के नमकहराम कौन? छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ...

बेटी पढ़ेगी…विकास गढ़ेगी! खरोरा पीएमश्री में सायकल वितरण…पढ़ें!

पीएम श्री खरोरा में 123 नवप्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क...