रायपुर: मिड डे मील में कुत्ते का जूठा खिलाने का मामला उजागर करने वाले पलारी के पत्रकार कुश अग्रवाल को यूनिसेफ ने किया सम्मानित…पढ़ें!

Date:

बच्चों के हित में श्रेष्ठ रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को दिया गया मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड

छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश सदस्य कुश अग्रवाल (INH24) हुए सम्मानित, पलारी के लच्छनपुर में कुत्ते का जूठा खाना स्कूली बच्चों को मिड डे मील में खिलाने जैसी लापरवाही को उजागर करने और बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए हुए सम्मानित, उनकी खबर के बाद हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर सभी पीड़ित बच्चों को रेबीज का टीका लगवाया और 25 हजार रूपए का मुआवजा सभी 84 बच्चों को दिया गया, यह अपने तरह का पहला मामला था और बहुत ही गंभीर लापरवाही भी, इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने लापरवाही के लिए स्कूल के तीन शिक्षक को सस्पेंड किया था और मिड डे मील बनाने वाली महिला समूह को भी निलंबित किया था।

श्री कुश अग्रवाल, पत्रकार, पलारी , बलौदा बाजार सम्मानित होते हुए 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बीते 5 वर्षों से स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं बाल अधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों को मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी श्रेष्ठ रिपोर्टिंग के लिए प्रदेश के 9 पत्रकारों और दो फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ में एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से वर्ष 2020 में शुरू किया गया यह पहला विशिष्ट मीडिया पुरस्कार है। इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य बाल अधिकारों, उनकी सफलताओं और नवाचारों को विकास के केंद्र में लाना है। बाल-हितों पर प्रकाश डालने और समाज में बाल अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाले मीडियाकर्मियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में इस वर्ष, रूचि पांडेय को डिजिटल मीडिया के लिए,अनुज नहरिया , विक्रम तिवारी, यशवंत चक्रधारी, यशवंत सिन्हा को प्रिंट मीडिया के लिए कुश अग्रवाल को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए, प्रदीप डडसेना, हेमंत गोस्वामी को फोटोग्राफी के लिए और जॉन राजेश पॉल, आर के गांधी, और नारद योगी को रचनात्मक उत्कृष्टता के लिए मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड – 2026 का थीम ‘बाल अधिकारों के लिए सशक्त मीडिया, सुरक्षित बचपन की दिशा’ रहा, जिसके लिए बड़ी संख्या में इंट्रीज आईं और जूरी द्वारा चयनित श्रेष्ठ रिपोर्टिंग से जुड़े मीडिया कर्मियों को यह अवार्ड दिया गया। पुरस्कार की श्रेणियों में प्रिंट,टेलीविजन और रेडियो, डिजिटल समाचार प्लेटफॉर्म और फोटो-पत्रकारिता शामिल हैं।

राजधानी के होटल सयाजी में आयोजित इस अवॉर्ड समारोह में यूनिसेफ की हेड सुश्री सीमा कुमार (चीफ़, यूनिसेफ छत्तीसगढ़) द्वारा मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर नागरिकों को जागरूक बनाने मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका है। इस अवसर पर डॉ. निर्मला यादव (संयुक्त निदेशक, प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य)
डॉ. स्मृति देवांगन (उप निदेशक) ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य प्राथमिकताओं और मीडिया से अपेक्षाओं पर अपने विचार साझा किए। यूनिसेफ के संचार विशेषज्ञ श्री अनिल गुलाटी ने स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जागरूकता पैदा करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। यूनिसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में यूनिसेफ के कार्यों और योगदानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

विधायक अनुज शर्मा ने खरोरा को दी 49.96 लाख के कार्यों की सौगात…पढ़ें!

विकास और जनसुविधाओं को रफ्तार: विधायक अनुज शर्मा ने...

कोरबा: सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप…पढ़ें!

सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप, एसईसीएल...

खरोरा: पीएम श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में मेगा पालक-शिक्षक बैठक संपन्न

नए शिक्षा सत्र 2026-27 की प्रथम मेगा पालक-शिक्षक बैठक...