गृहमंत्री विजय शर्मा ने 112 में की खुद के साथ मारपीट की शिकायत…पढ़ें पूरा मामला!

Date:

रायपुर: सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए प्रयास की जमीनी हकीकत जानने प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने अनोखे अंदाज में औचक निरीक्षण किया। ​
गृहमंत्री विजय शर्मा ने बेमेतरा के पास हाईवे में रुककर डायल-112 कॉल कर कार्यप्रणाली का परीक्षण किया। खुद को मारपीट और सड़क हादसे का पीड़ित बताकर सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और रिस्पॉन्स टाइम को परखा।

ढाबा में रुककर पुलिस वाहन करते रहे इंतजार
गृहमंत्री ने डायल-112 पर कॉल कर मारपीट और सड़क दुर्घटना का पीड़ित बनकर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत दर्ज कराने के बाद वे नजदीक स्थित ढाबा के पास रुककर पुलिस वाहन के पहुंचने का इंतजार करते रहे।
निर्धारित समय में डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद उप मुख्यमंत्री ने वाहन एवं उससे जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...

‘माता कौशल्या संग तीजा तिहार’

रायपुर/चंदखुरी,13 सितंबर 2026। चित्रोत्पला लोककला परिषद द्वारा राकेश तिवारी की...