कल्पना ने जीता कराटे में गोल्ड मेडल!

Date:

खरोरा की बेटी कल्पना गेंडरे ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, विद्यालय एवं नगर का बढ़ाया गौरव

खरोरा, :- पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा की प्रतिभाशाली छात्रा कल्पना गेंडरे ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 22वीं ऑल इंडिया रेम्बुकान कराटे डो चैंपियनशिप में कराटे कुमिते प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
यह प्रतिष्ठित नेशनल चैंपियनशिप 10 मई 2026 को उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए कल्पना गेंडरे ने शानदार प्रदर्शन कर विजय हासिल की। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि उनके माता-पिता एवं पूरे नगर खरोरा का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।


विद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य रजनी मिंज ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि कल्पना की मेहनत, अनुशासन एवं लगन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी छात्रा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करेगी।
वहीं विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन ने छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है तथा कल्पना ने यह सिद्ध कर दिखाया है।


विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इस सफलता को विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।
विद्यालय परिवार से शिक्षकगण जिसमें संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, चमेली ठाकुर, जयंती साहू, अल्का मिंज, श्वेता शर्मा, तान्या भट्टाचार्य, मोंगरा साहू, नीतू यादव, प्रिया संघवी, बिजेश्वरी महिलांगे, जगदेव सिंह बंजारे, योगेंद्र त्रिपाठी, गीतांजली पान, शिवांगी निषाद, रुपशिखा साहू, निशिता दीक्षित, पारुल पांडेय, शैलजा शर्मा, पावस पटेल, अपूर्वा ओगरे, अंकृति भिड़े, नदीस साहू, अनिल कुमार ने भी छात्रा कल्पना गेंडरे को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

इसलिए बच्चों को मारकर खुद भी फांसी पर झूल गए…पढ़ें!

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र से एक बेहद...

दुर्ग: एक परिवार 4 मौत…सच क्या?

दुर्ग के आर्यनगर इलाके में एक ही परिवार के...

हैलो…मुख्यमंत्री हेल्पलाइन! कैसे करें अपनी समस्या का समाधान…पढ़ें!

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा शुरू...