खरोरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी…इस बार क्या हुआ पढ़ें!

Date:

खरोरा अंचल में अपराध बेलगाम: भरुवाडीह खुर्द से 30 बकरियां चोरी, 3 लाख का नुकसान, किसान की रोजी-रोटी छिनी!

डेढ़ करोड़ की ज्वेलरी लूट के बाद पशुपालकों को निशाना बना रहे चोर, पुलिस रिपोर्ट में नुकसान 80 हजार दर्ज करने पर पीड़ित परिवार हैरान

खरोरा,
खरोरा अंचल में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। डेढ़ करोड़ की ज्वेलरी लूट, बाइक चोरी और घरों के ताले तोड़ने की घटनाओं के बीच अब चोरों ने पशुपालकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला भरुवाडीह खुर्द गांव का है जहां बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर से 30 बकरियां पार कर दीं। बकरी पालन से ही परिवार का गुजर-बसर चलता था। एक रात में रोजी-रोटी छिन जाने से पूरा परिवार संकट में आ गया है।

पूरी प्लानिंग से दिया वारदात को अंजाम-
ग्राम भरुवाडीह खुर्द निवासी पीड़ित गणेश यादव ने बताया कि वे परिवार सहित रात 9:30 बजे सो गए थे। रात करीब 1 बजे आंख खुली तो घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। दामाद ने दरवाजा खोला तो देखा कि बकरियों का कोठा खुला पड़ा है। अंदर बंधी 30 बड़ी बकरियां गायब थीं।
स्थानीय निवासी राजकुमार वर्मा और जंतु वर्मा के अनुसार घटना की रात सिर्फ गणेश यादव का ही नहीं, बल्कि आसपास के कई घरों के दरवाजे भी बाहर से बंद कर दिए गए थे। इससे साफ है कि चोर गैंग ने पूरी तैयारी के साथ वारदात की ताकि शोर होने पर कोई बाहर न निकल सके।

चुन-चुन कर ले गए कीमती बकरियां, 3 लाख का नुकसान-
गणेश यादव की पत्नी कुमारी यादव ने बताया कि उनके पास कुल 55 से अधिक बकरियां थीं। शातिर चोरों ने सिर्फ बड़ी और कीमती बकरियां चुराईं। एक बकरी की कीमत 12 से 18 हजार रुपये तक है। इस हिसाब से किसान को कुल 3 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि बकरी पालन ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन था। बकरियां चली जाने से अब कर्ज चुकाना मुश्किल हो गया है। परिवार ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई है।

पुलिस रिपोर्ट पर उठे सवाल-
मामले में नया विवाद तब सामने आया जब खरोरा पुलिस द्वारा दर्ज रिपोर्ट में चोरी का नुकसान सिर्फ 85 हजार रुपये लिखा गया। पीड़ित परिवार हैरान है कि 3 लाख के नुकसान को 85 हजार क्यों दिखाया गया। गणेश यादव ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर बकरियां बरामद करने की मांग की है।

गांव में दहशत, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग-
लगातार हो रही चोरियों से भरुवाडीह खुर्द समेत पूरे अंचल में दहशत का माहौल है। सरपंच चित्ररेखा सेतकुमार बंजारे एवं भरुवाडीह कला निवासी धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि ग्रामीण रात में सोने से डर रहे हैं। उन्होंने खरोरा थाना पुलिस से अंदरूनी गांवों में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस अपराध पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है।

क्या कहती है पुलिस-
इस मामले पर खरोरा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल कोई भी अपराधी पकड़ में नहीं आया है। पुलिस टीम संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

नकटी के नमकहराम कौन?

नकटी के नमकहराम कौन? छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ...

बेटी पढ़ेगी…विकास गढ़ेगी! खरोरा पीएमश्री में सायकल वितरण…पढ़ें!

पीएम श्री खरोरा में 123 नवप्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क...

राजनीति की अंगड़ाई लेता छत्तीसगढ़! पढ़ें गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख…

राजनीति की अंगड़ाई लेता छत्तीसगढ़! छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित अग्निकांड...