विश्व वानिकी दिवस: मोहरेंगा नेचर सफारी में होमस्टे!

Date:

विश्व वानिकी दिवस पर नेचर सफारी मोहरेंगा को मिली नई सौगात: ईको-पर्यटन विकास कार्यों का हुआ भव्य लोकार्पण

विश्व वानिकी दिवस के विशेष अवसर पर व क्षेत्र में पर्यटन को नई ऊंचाई देने और प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ आज धरसीवाँ विधानसभा के ग्राम मोहरेंगा में नेचर सफारी में ईको-पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित विभिन्न संरचनाओं का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप व अति विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा द्वारा की गई।
पर्यटकों को प्रकृति के और करीब लाने और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए कई नई संरचनाओं का उद्घाटन किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में नवनिर्मित ईको-हट्स जो पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिए प्रकृति के अनुकूल आवास व्यवस्था।वन्यजीवों और वनस्पतियों की जानकारी प्रदान करने वाला आधुनिक केंद्र। वन्यजीव अवलोकन के लिए बेहतर व्यू पॉइंट्स। पर्यटकों के लिए अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं शामिल रहे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार में वन मंत्री नें कहा कि आज विश्व वानिकी दिवस पर मोहरेंगा नेचर सफारी में इन नई सुविधाओं का लोकार्पण करते हुए मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है। छत्तीसगढ़ की पहचान हमारे घने जंगलों और जैव विविधता से है। हमारा लक्ष्य केवल पर्यटन का विकास करना नहीं है, बल्कि प्रकृति और मनुष्य के बीच एक संतुलन बनाना है। ये नवनिर्मित संरचनाएं पर्यटकों को प्रकृति के और करीब लाएंगी, जिससे पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी। साथ ही, ईको-पर्यटन के माध्यम से हम स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहे हैं। ‘वनों का संरक्षण ही जीवन का संरक्षण है’—यही हमारा संकल्प है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव नें कहा कि मोहरेंगा अब केवल एक सफारी नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर एक चमकता हुआ सितारा बन रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से हम यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित कर रहे हैं। विश्व वानिकी दिवस हमें याद दिलाता है कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना केवल वृक्षारोपण और वन सुरक्षा से ही किया जा सकता है। यह सफारी आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण शिक्षा देने का एक बड़ा केंद्र बनेगी। मैं वन विभाग को इन आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल निर्माणों के लिए बधाई देता हूँ।
वहीं विधायक अनुज शर्मा नें कहा कि आज का यह दिन हमारे विधानसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है क्योंकि आज हमारे विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र फॉरेस्ट रिसार्ट मोहरेंगा के भीतर मोहरेंगा नेचर सफारी के नवनिर्मित रिसार्ट का उद्घाटन कर रहे है। हमारा वनक्षेत्र हमारी यह विरासत प्रकृति का अनमोल उपहार है। एक तरफ जहां विधानसभा औद्योगिक क्षेत्रों के लिए प्रसिद्ध है वही दूसरी ओर ऐसे औद्योगिक वातावरण के बीच में प्रकृति के उपहार स्वरूप वनक्षेत्र का होना एवं वन्यजीवों का संरक्षित तरीके से रहना हमारे लिए अमूल्य है। यह केवल पेड़-पौधों और वन्यजीवों का समूह नही बल्कि हमारे लिए जीवन का आधार है। यह क्षेत्र जैव विविधता का खजाना है जो हमें शुद्ध हवा, जल और प्राणियों का आसरा देता है। इस नये रिसोर्ट भवन की स्थापना का उद्देश्य इस क्षेत्र में वनों की रक्षा और वनों के संवर्धन के साथ-साथ पर्यावरण हेतु लोगों को जागरूक बनाना भी है। हम सभी को समझना होगा कि वन केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी है। मोहरेंगा नेचर सफारी के माध्यम से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्र के स्थानीय युवा और बच्चों को प्रकृति के महत्व से जोड़ सकेंगे। यह वनक्षेत्र हमारे लिए प्रेरणा का स्त्रोत है और हम इसे संरक्षित करके आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा विरासत दे सकते है। मैं माननीय केदार कश्यप जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं कि उन्होनें हमारे विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी मंत्री के रूप में भी कई कार्यों की स्वीकृति दिये है साथ ही आपके द्वारा प्रभारी मंत्री निधि से कराये जाने वाले कार्यों की अनुशंसा का अनुमोदन / स्वीकृति त्वरित रूप से किया जाता है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर विधायक श्री शर्मा ने वन मंत्री के समक्ष क्षेत्र की कुछ प्रमुख मांगे रखी जिसमें मोहरेंगा नेचर रिसोर्ट का विकास (मनगटा वन्यजीव पार्क, राजनांदगांव) के तर्ज पर किया जाये जो कि एक प्रसिद्ध और विकसित फॉरेस्ट रिसोर्ट क्षेत्र है। धरसींवा मुख्यालय में परिवहन सुविधा केन्द्र की स्थापना। ग्राम दोंदेखुर्द, पिकरीडीह एवं कनकी में पीडीएस भवन निर्माण कार्य। ग्राम पचरी के धान खरीदी केन्द्र में अहाता निर्माण।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया साथ ही परिसर का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया।
कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,राज्य नीति आयोग उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा,ज़िला पंचायत अध्यक्ष रायपुर नवीन अग्रवाल, स्वाति वर्मा,बेदराम मनहरे, टिकेश्वर मनहरे,लेखुराम सेन,श्याम धीवर,कृष्णा कुर्रे सहित वन विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...