नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

Date:

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट!
गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता ने सरकार को आड़े हाथ लिया

छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए शर्म की बात है, बीजापुर के वनांचल में पोटा केबिन छात्रावास में पढ़ने वाली छात्राएं प्रेग्नेंट हो रही है!
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान इस मामले पर बहस में शिक्षा मंत्री ने छात्राओं को छुट्टी के दौरान अपने गृह ग्राम से प्रेगनेंट होने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ने की कोशिश भी सरकार के लिए शर्मनाक है!
रहवासी छात्रावास में नाबालिग बच्चियों का गर्भधारण कर लेना उनके साथ शारीरिक शोषण का स्पष्ट मामला है और यह पहला मामला भी नही है इससे पहले भी केवल छात्राएं प्रेग्नेंट नहीं हुई बल्कि छात्रावास अधीक्षक अथवा उनके परिजन ऐसे मामलों में दोषी भी पाए गए हैं!

वनांचल में इस तरह के मामलों के संज्ञान में आने के बाद प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्ररथ गर्व ने कहा है की बीजेपी, कांग्रेस की सरकारों के पास ऐसे मामलो में एक दूसरे पर दोषारोपण ही एकमात्र उपाय जान पड़ता है।
उन्होंने सरकार की महिला बाल विकास विभाग सहित शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है और घोर लापरवाही का आरोप लगाया है।
बीजेपी की सरकार जहां बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देश भर में रटे जा रही है वहीं इस नारे से उलट देश प्रदेश की बेटियां शोषण का शिकार हो रही हैं।
छत्तीसगढ़ को महतारी की संज्ञा दी जाती है और नारी अस्मिता इसी भुइयां में दागदार हो रही है?
वनांचल में सरकारों ने जिस विकास का ढोल पीटा है उसकी पोल तरह तरह की घटनाओं के माध्यम से खुलते रहे हैं।

नक्सलवाद खत्म करने के दावों में भी कितनी सच्चाई है और क्या सरकारें कॉरपोरेट हाथों की कठपुतली हैं यह कलई भी जल्द खुलेगी!

गजेंद्ररथ गर्व, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ, प्रवक्ता, CKS, CFA

गजेंद्ररथ ने कहा, की जिस तेजी से रत्नगर्भा छत्तीसगढ़ महतारी को वैभवविहीन किया जा रहा है स्थानीय लोगों में बहुत गुस्सा है जिसका परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।

गर्व ने कहा की उनकी गैर राजनीतिक संगठन लगातार प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर मुखर है, प्रदेश में जन सरोकार के मुद्दों पर संगठन के संरक्षक दादा ठाकुर राम गुलाम सिंह राजधानी में दहाड़ते रहें हैं इससे प्रदेश भर में एक विश्वास जनमानस को गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से जोड़ रही है।

संगठन के प्रदेश प्रवक्ता ने इस बात पर जोर दिया की वनांचल में बेटियों की सुरक्षा पर सरकारें खास ध्यान दें, बाहर राज्यों में प्रदेश की बेटियों को बेचे जाने और शारीरिक शोषण के मामले भी लगातार आते रहे हैं, उन्होंने कहा की इस सरकार में छत्तीसगढ़िया जनमानस को गंभीरता से सुनने समझने और उनकी भावना का सम्मान करने वालों की कमी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

बेमेतरा: छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की बैठक सम्पन्न…पढ़ें क्या हुआ!

बेमेतरा में छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की बैठक...

MP के किसानों ने देखा आरंग में मखाने की खेती…पढ़िए पूरी खबर!

मध्यप्रदेश के किसानों का ग्राम लिंगाडीह आरंग में मखाना...