बेमेतरा: छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की बैठक सम्पन्न…पढ़ें क्या हुआ!

Date:

बेमेतरा में छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की बैठक सम्पन्न, व्यापार विकास और जीएसटी पर हुई चर्चा
बेमेतरा, 15 मार्च 2026

छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक आज बेमेतरा में आयोजित की गई, जिसमें
जिला बेमेतरा से आए पदाधिकारियों और व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में व्यापार विकास, जीएसटी की जानकारी और व्यापारियों के लिए नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री शेखर वर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। साथ ही प्रदेश कोषाध्यक्ष ललित साहू, महासचिव कुबेर चंद्राकर, उपाध्यक्ष मशीष साहू एवं छन्नू साहू की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट शुभम परमार जी ने व्यापारियों को जीएसटी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं एवं स्टेट बैंक के अधिकारी श्री आशीष घोष जी ने बैंक से जुड़े तमाम लोन के बारे में जानकारी दिए|
इस अवसर पर बिजनेस कोच और मोटिवेशनल स्पीकर राजेश कुमार देवांगन ने उपस्थित छत्तीसगढ़िया व्यापारी भाइयों को व्यापार को तेज़ी से आगे बढ़ाने के महत्वपूर्ण नियम और रणनीतियां साझा कीं। उन्होंने अपने “Business Accelerator Program” के माध्यम से व्यापारियों को व्यवसाय को व्यवस्थित करने, बिक्री बढ़ाने और टीम मैनेजमेंट को मजबूत करने के तरीके बताए।
साथ ही उन्होंने “Business Kundali” की अवधारणा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी, जिसमें व्यापार की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण कर उसके विकास का स्पष्ट रोडमैप तैयार किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छत्तीसगढ़िया व्यापारीगण इस पहल से काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने व्यापार विकास के नए सूत्र सीखने में विशेष रुचि दिखाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को नई सोच, आधुनिक प्रबंधन और बेहतर रणनीतियों से जोड़कर उनके व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना था। बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई और अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...

MP के किसानों ने देखा आरंग में मखाने की खेती…पढ़िए पूरी खबर!

मध्यप्रदेश के किसानों का ग्राम लिंगाडीह आरंग में मखाना...