छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से…पढ़िए!

Date:

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी से शुरू होगा, जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी। अभिभाषण के बाद कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण और कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर 25 फरवरी को सदन में चर्चा होगी। सत्र के दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश के दिवंगत विधायक दीनदयाल पोर्ते को सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
बजट सत्र को लेकर विधायकों द्वारा कुल 2813 प्रश्न लगाए गए हैं, जिनमें 1437 तारांकित और 1378 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा ध्यानाकर्षण की 61 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। नियम 139 के तहत अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा के लिए एक सूचना प्राप्त हुई है। साथ ही 13 अशासकीय संकल्प, 9 शून्यकाल सूचनाएं और 112 याचिकाओं की सूचना भी सदन सचिवालय को प्राप्त हुई हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 24 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे विधानसभा में पेश किया जाएगा। बजट पर 26 और 27 फरवरी को सामान्य चर्चा होगी। इसके बाद 9 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। 17 मार्च को विनियोग विधेयक पर चर्चा के बाद 18 मार्च को इसे पारित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने...

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन रायपुर ।...

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...