सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहा था डिप्टी रेंजर, स्थानीय लोगों ने किया विरोध!

Date:

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से लगे क्षेत्र में शासकीय भूमि पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। रोजगार कार्यालय से सटी सरकारी जमीन पर कथित रूप से अवैध घेराबंदी किए जाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे स्थानीय लोगों के विरोध और राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई के बाद रोक दिया गया।
क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि वन विभाग में पदस्थ एक डिप्टी रेंजर द्वारा जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारी शहर से लगे चेन्द्रा बीट क्षेत्र में पदस्थ हैं। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन आरोपों के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया।
राजस्व विभाग की टीम, जिसमें आरआई और पटवारी शामिल थे, मौके पर पहुंची और जमीन की स्थिति का परीक्षण किया। अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से घेराबंदी और कब्जे की प्रक्रिया को रुकवा दिया। प्रशासन ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों और स्वामित्व रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने...

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन रायपुर ।...

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...