सिलतरा: शारडा एनर्जी फैक्ट्री में बड़ा हादसा,एक की मौत तीन गंभीर!

Date:

शारडा एनर्जी फेक्ट्री में बड़ा हादसा,एक की मौत तीन गंभीर

औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस वन में स्थित शारडा एनर्जी फैक्ट्री में एक बार फिर हादसा हुआ है जिसमें तखतपुर निवासी एक श्रमिक की दर्दनाक मौत और तीन अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम लगभग पांच बजे की है शारडा एनर्जी फैक्ट्री में सडडाउन में पावर प्लांट के पास काम चल रहा था तभी ब्लास्ट हुआ जिससे वहां काम कर रहे चार श्रमिक इसकी चपेट में आकर झुलस गए इस घटना में कृष्णा पूरी गोस्वामी पिता सिद्धेश पूरी गोस्वामी निवासी आजाद पारा तखतपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है एवं तीन अन्य श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें रायपुर के ओम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
औद्योगिक सुरक्षा पर सवालिया निशान
शारडा एनर्जी फैक्ट्री में हुई इस दर्दनाक घटना ने उद्योगों में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं श्रमिक की दर्दनाक मौत और तीन अन्य के झुलसने की घटना से पहला बड़ा सवाल तो यही की क्या श्रमिक असुरक्षित रूप से खतरनाक जगह काम कर रहे थे क्या श्रमिक पर्याप्त और ओरिजनल आईएसआई मार्क के सुरक्षा उपकरण धारण नहीं किए थे जो घटना में एक की मौत और तीन गंभीर हुए यदि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम के साथ काम कर रहे थे तो मृत्यु कैसे हुई यदि बिना सुरक्षा के काम कर रहे थे तो उधोग प्रबंधन और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग क्या कर रहा है ऐसे ही गंभीर सवालों के जवाब अब खोजने होंगे

पूर्व में भी हो चुके इसी फेक्ट्री में हादसे
शारडा एनर्जी फैक्ट्री में हादसे कोई नई बात नहीं है इसके पूर्व भी इस फैक्ट्री में हादसे हो चुके हैं जो कि उधोग प्रबंधन को कटघरे में खड़ा करते हैं
इसी साल अभी अगस्त माह में यहां दर्दनाक हादसे में गिरौद निवासी एक श्रमिक की मौत की घटना हुई थी और ग्रामीणों ने पूरे दिन फैक्ट्री के सामने धरना प्रदर्शन किया था लेकिन बाद में ऐसा समझौता हुआ कि न तो मृतक का पोस्ट मार्डम हुआ न ही पुलिस में मामला दर्ज हुआ।

न्यूज रिपोर्टर मोहम्मद उस्मान सैफी सिलतरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...

UPI ट्रांजेक्शन शुल्क पर बड़ा अपडेट…पढ़ें!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीआई और...

कोरबा: CKS के 3 सेनानियों ने दी थाने पहुंचकर गिरफ्तारी…पढ़ें पूरा मामला!

SECL गेवरा अधिकारियों पर फर्जी FIR का आरोप, उमागोपाल...

iNSta से LOVe फिर LIV in और आखिर में MUrder!

रायपुर: इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती, चार साल का...