वन्देमातरम को हुए 150 साल: खरोरा शासकीय कॉलेज में आयोजन…पढ़िए पूरी खबर!

Date:

राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम की 150 वीं जयंती एवं स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन

रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय खरोरा में  दिनांक 07/11/2025 को वन्देमातरम राष्ट्रीय गीत की 150 वीं वर्षगांठ जयंती एवं स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री दिग्विजय भाकरे , प्रान्त कार्यालय प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच, श्री चिराग यादव प्रशिक्षक स्वदेशी जागरण मंच-जिला रायपुर, एवं श्री सीताराम यादव सेवानिवृत्त अध्यापक संघ संचालक- तिल्दा खण्ड एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शम्पा चौबे द्वारा मां सरस्वती, भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर ज्योति प्रज्वलित, पुष्पमाला अर्पण करके एवं छलीसगढ के राज्य गीत गायन से शुभारंभ किया गया

प्राचार्य डॉ. चौबे द्वारा कार्यक्रम का उद्बोधन भारत के राष्ट्र गीत वन्दे भारत के 150 वी जयंती उपलक्ष्य मे राष्ट्रगीत का गायन करते हुए किया गया। कार्यक्रम के अतिथि श्री चिराग यादव ने स्वदेशी वस्तु की महत्ता बताते हुए कहा कि हमें देश को विकसित देश बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की। मुख्य वक्ता श्री दिग्विजय भाकरे ने कहा कि हमारे देश को फिर से सोने की चिड़िया बनाना है तो हमें अपने विचार को बदलते हुए स्व रोजगार उद्यमिता एवं सहकारिता को प्रोत्साहन देने के लिए कहा गया, हमे नए स्टार्टप की प्रारंभ करने एवं स्वदेशी वस्तु को अधिक से अधिक उपयोग और विदेशी कंपनियों के वस्तुओं का बहिष्कार करने, अपने परम्परागत व्यवसाय को बढ़ावा देते हुए भारत की स्वर्णिम भविष्य की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में स्वदेशी वस्तु की उपयोग, प्रचार प्रसार के लिए छात्रों को शपथ दिलाया गया।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक श्री आर के साहू, डॉ. बाल्मिकी साहू, श्रीमति रचना मिश्रा,कार्यक्रम संयोजक श्री हिमांशू ध्रुव एवं सहसंयोजक श्रीमती अंशु ध्रुव सहित अन्य प्राध्यापक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से…पढ़िए!

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी...