मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप (CMGGF) योजना, चयनित 36 योग्य युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में पोस्टिंग!

Date:

छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप (CMGGF) योजना के तहत चयनित 36 योग्य युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में पोस्टिंग दे दी है। मंत्रालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया कि सभी फेलो 18 अगस्त 2025 से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।छत्तीसगढ़ में नौकरियां

सुशासन को मजबूत करने की पहल
राज्य सरकार ने यह योजना बेहतर प्रशासन और नीति क्रियान्वयन को मजबूती देने के उद्देश्य से शुरू की थी। इस योजना का नोडल विभाग सुशासन एवं अभिसरण विभाग है, जो युवाओं को नीति-निर्माण और क्रियान्वयन की गहरी समझ दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

IIM रायपुर से मिली ट्रेनिंग
योजना का दो वर्षीय पाठ्यक्रम कुल 8 चरणों में विभाजित है। पहले चरण में IIM रायपुर द्वारा चयनित फेलोज़ को पब्लिक पॉलिसी पर एक माह का शैक्षणिक सत्र कराया गया। इसके बाद अब दूसरे चरण में उन्हें विभागों में पोस्ट किया गया है।

फेलो अब अपने-अपने विभागों में शासन से जुड़ी नीतियों और विकास कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर समझेंगे और उनके क्रियान्वयन में योगदान देंगे। यह अवसर उन्हें न केवल शासकीय कार्यों का अनुभव देगा, बल्कि राज्य की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी का मौका भी देगा।

सरकार द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक 36 फेलो को अलग-अलग विभागों में नियुक्ति दी गई है। इनमें प्रमुख विभागों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, उद्योग, ग्रामीण विकास और कृषि शामिल हैं। इससे विभागों को नई सोच और ऊर्जा के साथ कार्य करने का लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की पहचान सिंबा…अब मार खाओगे?

सिंबा नाम के बियर ब्रांड को छत्तीसगढ़ की पहचान...

सरायपाली: SECL में CKS का हल्लाबोल, मजदूरों के हक की लड़ाई जारी रहेगी: दादा ठाकुर

बिलासपुर/कोरबा: दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की सरायपाली परियोजना...

छत्तीसगढ़ी: समझौता बनाम स्वाभिमान… गजेंद्ररथ का विश्लेषण जरूर पढ़ें!

समझौता बनाम स्वाभिमान! स्वाभिमान का पिलहर कभी भी समझौते की...

रायपुर:मुख्य सचिव विकासशील का स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ शासन ने निजी स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों...