छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। राज्य में शिक्षक बनने की चाह रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका जल्द आने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुछ महीने पहले 5000 शिक्षक भर्ती का ऐलान किया था, जिसके बाद अब इस दिशा में ठोस कदम बढ़ा दिए गए हैं।
लोक शिक्षण संचालनालय ने इस भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा सचिव को संशोधित प्रस्ताव भेज दिया है।
इन विषयों और पदों पर होगी भर्ती
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में कुल 5000 पदों पर भर्ती का उल्लेख किया गया है। इनमें विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं:
सहायक शिक्षक– 2000 पद
सहायक शिक्षक प्रयोगशाला – 200 पद
शिक्षक कला संकाय, कृषि, अंग्रेज़ी और संस्कृति विषय – 1500 पद
खेल शिक्षक एवं योग शिक्षक – 300 पद
व्याख्याता अंग्रेज़ी, गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, वाणिज्य, संस्कृत, कंप्यूटर एवं कला समूह – 1000 पद
नोटिफिकेशन के बाद शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद, शिक्षक भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हो सकते हैं।