जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार…बदलाव और भी पढ़िए!

Date:

छत्तीसगढ़ शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल में कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है तो कुछ को उनके वर्तमान पद से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है।

जनसंपर्क आयुक्त की भूमिका निभा रहे रवि मित्तल को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह बदलाव उन्हें सरकार की कार्यशैली के केंद्र में लाकर नई भूमिका में सक्रिय करता है।

CGMSC में रितेश अग्रवाल की एंट्री, पद्मिनी भोई हटाई गईं
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) में बड़ा बदलाव करते हुए सरकार ने रितेश अग्रवाल को प्रबंध संचालक नियुक्त किया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी पद्मिनी भोई साहू के पास थी जिन्हें अब संचालक, कोष एवं लेखा के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

रीना कंगाले को आपदा प्रबंधन का भी जिम्मा
आईएएस अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले को खाद्य विभाग के साथ-साथ अब राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का भी सचिव बनाया गया है।

अश्वनी देवांगन और अविनाश चम्पावत को नई जिम्मेदारी
अश्वनी देवांगन को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का मिशन संचालक बनाया गया है।

वहीं अविनाश चम्पावत को सामान्य प्रशासन विभाग और जन शिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जयश्री जैन का वन विभाग में तबादला
अब तक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में कार्यरत रही जयश्री जैन को इस मिशन से हटाकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

धान की फसल में बालियाँ निकलने की अवस्था, महत्वपूर्ण है उचित फसल प्रबंधन : एनआईबीएसएम

धान की फसल में बालियाँ निकलने की अवस्था, महत्वपूर्ण...

राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा में तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित

राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा में तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित रायपुर, 24...

विधायक अनुज ने सपत्नीक अंगदान का लिया संकल्प…पढ़ें!

मानव सेवा में ऐतिहासिक फैसला: 'आयुर्वेद सेवा सम्मेलन' में...