ऑनलाइन बैंकिंग मदद पड़ा महंगा! जरूर पढ़ें और सतर्क रहें…

Date:

कोरबा: बैंकिंग सहायता उपलब्ध कराने के बहाने ठगों ने दीपका स्थित सैनिक माइनिंग कंपनी के जनरल मैनेजर को 11 लाख 37 हजार रुपए का नुकसान पहुंचाया है। गिरोह की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस केस दर्जकर छानबीन कर रही है। साइबर सेल की मदद ले रही है।एसईसीएल की गेवरा दीपका खदान में सैनिक माइनिंग कंपनी काम करती है। आउटसोर्सिंग पर एसईसीएल के लिए कोयला परिवहन करती है।

गूगल से निकाला कस्टमर केयर का नंबर!
इस कंपनी में बलदेव सिंह जनरल मैनेजर के पद कार्यरत हैं। 29 जुलाई को बैंकिंग कार्य के लिए बलदेव सिंह को सहायता की जरुरत पड़ी। उन्होंने सर्च इंजन गूगल पर स्टेट बैंक के कस्टमर केयर का नंबर खोजा। उन्हें एक नंबर प्राप्त हुआ। इसपर बलदेव ने कॉल कर सम्पर्क किया। कॉलर ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। बलदेव सिंह के मोबाइल पर कस्टमर स्पोर्ट मोबाइल एप इंस्टॉल कराया। इसके लिए एक लिंक भेजा। सिंह ने अपने मोबाइल पर एप को इंस्टॉल किया। आगे की कार्रवाई के लिए अपने मोबाइल फोन को अनुमति प्रदान किया।
ठगों ने खाते से उड़ाए 11 लाख 37 हजार 500 रुपए
इसके थोड़ी देर बाद बलदेव के बैंक खाते से राशि निकलने लगा। किस्तों में ठगों ने खाते से 11 लाख 37 हजार 500 रुपए निकाल लिया। राशि बलदेव के खाते से अलग- अलग बैंकों के खाते में ट्रांसफर किए। 98- 98 हजार रुपए ठगों ने कई किस्तों में निकाला। 50 हजार और पांच हजार रुपए भी निकाले गए। बलदेव ने घटना की सूचना दीपका थाने को दिया। ऑन लाइन शिकायत भेजकर साइबर सेल को अवगत कराया।

दीपका पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसकी जांच कर रही है। ठग कौन हैं? कहां के रहने वाले हैं? यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की साइबर सेल शाखा जांच कर रही है। बलदेव सिंह एसीबी इंडिया के दीपका गुरूर नगर स्थित कालोनी में रहते हैं। सैनिक माइनिंग कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...

UPI ट्रांजेक्शन शुल्क पर बड़ा अपडेट…पढ़ें!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीआई और...