रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पटवारी…क्यों मांगी थी घूस? पढ़िए!

Date:

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में राजस्व विभाग की छवि फिर दागदार हुई है। पुटपुरा में पदस्थ पटवारी बालमुकुंद राठौर को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुआ खुलासा?

पुटपुरा निवासी सत्येंद्र कुमार राठौर अपनी जमीन से बहन का नाम हटवाने के लिए चक्कर काट रहा था, लेकिन पटवारी ने फाइल बढ़ाने के एवज में 20 हजार की मांग की। शिकायत पर ACB ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया। शिकायतकर्ता को कैमिकल लगे नोट दिए गए। जैसे ही पटवारी ने नोट लिए, ACB ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

पानी में हाथ डुबाने पर कैमिकल की प्रतिक्रिया से रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। नोट जब्त कर लिए गए और पटवारी गिरफ्तार हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...

UPI ट्रांजेक्शन शुल्क पर बड़ा अपडेट…पढ़ें!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीआई और...