खरोरा:पीएम श्री भरत देवांगन में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Date:

पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा मे इको क्लब, स्काउट गाइड, एवम एन.एस.एस.के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 05/06/2025 को विश्व पर्यावरण दिवस एक पेड़ मां के नाम 2.0 मनाया गया। पर्यावरण जागरूकता हेतु, पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन उत्साह पूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर आंवला के 5 पौधें, करंज के 5 पौधे, हर्रा के 6 पौधें, मुनगा के 5 पौधे, नीम के 6 पौधें, कचनार के 7 पौधें, रीठा के 8 पौधें, अर्जुन के 2 पौधें, कनेर के 5 पौधे, एवम इसी प्रकार से अन्य प्रजाति के पौधरोपण किए गए, साथ ही सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। विद्यालयीन बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरुकता पैदा करने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण पर प्रेरित करने के लिए पोस्टर प्रदर्शित किए। इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट गाइड, इको क्लब प्रभारी शाहिना परवीन ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि सर्वप्रथम मैं सूर्य , समुद्र ,वन ,नदियों का धन्यवाद करना चाहूंगा, जिनकी वजह से यह जीवन है। पूर्व में हमारी जनसंख्या कम थी, पर पौधों की बहुलता थी, अब जनसंख्या में निरंतर वृद्धि होती जा रही है, और जंगल अधमरे हुए जा रहें है, रासायनिक उर्वरकों के कारण वनों का विनाश हो रहा है, जल प्रदूषित हो रहा है। कार्बनडाइऑक्साइड की वजह से ग्लोबल वार्मिंग खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। कब बाढ़ आएगी, कब सूखा पड़ेगा, कहा नहीं जा सकता। जल स्तर प्रत्येक बरस नीचे और नीचे होता जा रहा है। इन सबसे बचने के लिए हमें पौधों का रोपण जरूरी हो गया है। तभी हम अपनी धरती को सुरक्षित रख सकते हैं, की प्रेरणात्मक उद्बोधन दिए। कक्षा 5वीं/8वीं के केंद्राध्यक्ष इंदु देवांगन एवं जीरा पाध्याय ने कार्बन डाइऑक्साइड का शोषण करने वाले पौधे पीपल ,नीम ,बरगद के रोपण पर बल देते हुए अपनी विचार रखें। संकुल समन्वयक देवेंद्र सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त कर अधिक से अधिक पौधों के रोपण करने को कहा। इस कार्यक्रम में व्याख्याता शाहिना परवीन,अनिल कुमार, इंदु देवांगन, जीरा पाध्याय, योगिता देवांगन, कृतिका वर्मा, देवेंद्र सिंह ठाकुर, एवं समस्त विद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

बलौदाबाजार: जमीन विवाद में खूनी लड़ाई…देखिए वीडियो!

बलौदा बाजार: जिले के लवन थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगरा गांव...

कैबिनेट बैठक: इन गांवों के नाम बदले गए…जानिए कारण?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आय़ोजित कैबिनेट की...

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, स्थानांतरण नीति को मंजूरी…पढ़ें पूरी खबर!

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक में एक अहम फैसला...

खारुन गंगा आरती वाले तो’मर के घर छापामार कार्रवाई, रोहित तोमर फरार!

रायपुर: करणी सेना के अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर और उनके...