एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते RI रंगे हाथों गिरफ्तार!

Date:

गौरेला पेंड्रा: एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एन्टी करप्शन ब्यूरो ने छापा मारकर गौरेला आरआई (राजस्व) को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है, दूसरा राजस्व निरीक्षक मौके से फरार हो गया।

दोनों अधिकारी जमीन संबंधी कार्यों के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे, मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ग्राम अंदुल गौरेला के निवासी रंजीत सिंह राठौर उम्र 30 साल ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई कि राजस्व निरीक्षक (RI) संतोष चंद्र सेन और घनश्याम भारद्वाज उनसे बटांकन, सीमांकन और बेदखली के काम के लिए पैसों की मांग कर रहे हैं, दोनों अधिकारी पिछले चार महीने से लगातार घुमा रहे थे, वे काम नहीं कर रहे हैं और रिश्वत के लिए दबाव बना रहे हैं।

शिकायत के बाद एसीबी ने प्लानिंग के तहत राजस्व निरीक्षक संतोष चंद्र सेन को एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप किया, जैसे ही शिकायतकर्ता ने RI को 50 हजार रुपए दिया, टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

अभी एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने मामले को लेकर पूरी जानकारी नहीं दी है, फिलहाल कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

धान की फसल में बालियाँ निकलने की अवस्था, महत्वपूर्ण है उचित फसल प्रबंधन : एनआईबीएसएम

धान की फसल में बालियाँ निकलने की अवस्था, महत्वपूर्ण...

राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा में तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित

राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा में तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित रायपुर, 24...

विधायक अनुज ने सपत्नीक अंगदान का लिया संकल्प…पढ़ें!

मानव सेवा में ऐतिहासिक फैसला: 'आयुर्वेद सेवा सम्मेलन' में...