हाथी का हमला, ग्रामीण महिला गंभीर…पढ़िए पूरी खबर!

Date:

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हाथियों के दल ने खेत में मवेशी बांधने गए दंपती पर हमला कर दिया। हाथीयों ने महिला का एक हाथ भी उखाड़ दिया, वहीं पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल पति-पत्नी को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं, कहा है कि हाथियों के आने की जानकारी देने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

फुलवार गांव में हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है. यह मामला रामानुजगंज वन परिक्षेत्र का है।

लगातार घटते वन और बढ़ते कोल माइनिंग के चलते वन्य प्राणी गांव शहरों की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं गर्मियों में पानी की तलाश, चारे की चाह के चलते भी वन्य जीव अभयारण्य से निकलकर आबादी इलाकों में घुस रहे हैं जो बढ़ी चिंता का विषय है, बीते दिनों चीते की दहशत का भी रहा है, वनांचल में गर्मियों की दस्तक के साथ ग्रामीणों के लिए खतरे का संकेत भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

धान की फसल में बालियाँ निकलने की अवस्था, महत्वपूर्ण है उचित फसल प्रबंधन : एनआईबीएसएम

धान की फसल में बालियाँ निकलने की अवस्था, महत्वपूर्ण...

राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा में तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित

राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा में तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित रायपुर, 24...

विधायक अनुज ने सपत्नीक अंगदान का लिया संकल्प…पढ़ें!

मानव सेवा में ऐतिहासिक फैसला: 'आयुर्वेद सेवा सम्मेलन' में...