“भाजपा के पास जिला पंचायत में बहुमत नहीं है, इसलिए वे बार-बार चुनाव की तारीख बढ़ा रहे हैं ताकि किसी तरह जोड़-तोड़ कर अपना अध्यक्ष बना सकें” किसने कहा…पढ़िए!

Date:

रायपुर: रायपुर जिला पंचायत चुनाव की तारीख बार-बार बढ़ाए जाने के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस के संयुक्त महासचिव विनोद तिवारी ने बताया कि 23 फरवरी को तीसरे चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद 5 मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की घोषणा की गई थी। हालांकि, प्रशासन ने 3 मार्च को चुनाव की तारीख बदलकर 12 मार्च कर दी। इसके बाद, आज 12 मार्च को चुनाव को फिर स्थगित कर 20 मार्च की नई तारीख घोषित कर दी गई।

चुनाव स्थगित किए जाने की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए और जमीन पर बैठकर घंटों विरोध प्रदर्शन किया।
एडीएम रायपुर ने दिया आश्वासन
प्रदर्शन के दौरान एडीएम रायपुर ने कांग्रेस नेताओं से चर्चा कर उन्हें आगामी चुनाव तिथि से अवगत कराया और समय पर चुनाव कराने का आश्वासन दिया।

विनोद तिवारी ने भाजपा पर लगाया आरोप:
विनोद तिवारी ने भाजपा पर चुनाव में धांधली की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा के पास जिला पंचायत में बहुमत नहीं है, इसलिए वे बार-बार चुनाव की तारीख बढ़ा रहे हैं ताकि किसी तरह जोड़-तोड़ कर अपना अध्यक्ष बना सकें। लेकिन कांग्रेस के पास बहुमत है, इसलिए भाजपा घबराई हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

रायपुर:मुख्य सचिव विकासशील का स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ शासन ने निजी स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों...

खोखन खल्लू’ : छत्तीसगढ़ी लोक-संस्कृति का जीवंत मंचन: चंद्रशेखर चकोर

खोखन खल्लू' : छत्तीसगढ़ी लोक-संस्कृति का जीवंत मंचन लेखक: चंद्रशेखर...

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से एक अहम न्यायिक फैसला…जरूर पढ़ें!

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से एक अहम न्यायिक फैसला सामने आया...

सारंगढ़: पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विभाग का REO सस्पेंड!

सारंगढ़: बिलाईगढ़ के कृषि विस्तार कार्यालय में पत्रकार से...