स्वंत्रता संग्राम सेनानी पं. लखनलाल मिश्र जी की 40वीं पुण्यतिथि: 16 मार्च को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर…जानिए पूरा आयोजन!

Date:

“पं लखनलाल मिश्र की पुण्यस्मृति मे 16 मार्च को 25वा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर”

खरोरा: अंचल के प्रसिद्ध स्वंत्रता संग्राम सेनानी पं. लखनलाल मिश्र जी के 40वी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र सेवानिवृत आई.ए.एस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा द्वारा विगत 25 वर्ष से प्रत्येक वर्ष 16 मार्च को निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन पं मिश्र के कर्म भूमि ग्राम मुरा मे किया जा रहा है!
उसी कड़ी मे इस वर्ष भी 16 मार्च 2025 रविवार को पं मिश्र के पुण्य स्मृति मे 25वां निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर ग्राम मुरा मे सुबह 10 बजे से सांय 04 बजे तक आयोजित है! जिसमे प्रमुख रूप से रक्तचाप, मधुमेह, सर्जरी, शल्यक्रिया, स्त्रीरोग / बाँझपन, हड्डी रोग, शिशु संबंधित रोग, नेत्र रोग मोतियाबिंद, दाँत रोग, पेट रोग, किडनी एवं मूत्र रोग, कैसर इत्यादि समस्त प्रकार के रोगों का निःशुल्क जाँच कर दवाई वितरण किया जायेगा तथा ऐसे रोगी जिन्हे उच्च उपचार हेतु हॉस्पिटल मे भर्ती करके आपरेशन की जरूरत होंगी ऐसे रोगी एवं उनके एक सहायक को प्रसिद्ध मल्टी स्पेशलेटी हॉस्पिटल मे निःशुल्क इलाज एवं रुकने खाने की सुविधा के साथ ग्राम मुरा से हॉस्पिटल लाने और छोड़ने की यवस्था भी की जाएगी! पं मिश्र के सुपुत्र जीएस मिश्रा ने अपील की है की खरोरा अंचल के जितने भी जरूरतद लोगो को जिन्हे अच्छे उपचार की आवश्यकता है वो इस शिविर का लाभ लेवे तथा अधिक से अधिक लोगो को इस सुविधा का लाभ लेने हेतु प्रेरित करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...