गैर-शिक्षकीय कार्यों में संलग्न शिक्षकों को तत्काल रिलीव करने के निर्देश जारी… पढ़ें पूरी खबर!

Date:

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले में गैर-शिक्षकीय कार्यों में संलग्न शिक्षकों को तत्काल रिलीव करने के निर्देश जारी किए हैं। आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को उनके मूल शिक्षण कार्यों पर लौटाने के लिए यह फैसला लिया गया है। कलेक्टर के निर्देश के बाद अतिरिक्त कलेक्टर ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।

चुनाव और अन्य कार्यों में लगे थे शिक्षक
नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी निर्वाचन कार्यों में लगाई गई थी। इसके अलावा, कई शिक्षकों को अन्य गैर-शिक्षकीय कार्यों में भी संलग्न कर दिया गया था, जिससे स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अब, बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

निर्देशों के अनुसार, 11 मार्च को सभी शिक्षकों को गैर-शिक्षकीय कार्यों से रिलीव किया जाएगा। अतिरिक्त कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और विभाग प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...

UPI ट्रांजेक्शन शुल्क पर बड़ा अपडेट…पढ़ें!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीआई और...

कोरबा: CKS के 3 सेनानियों ने दी थाने पहुंचकर गिरफ्तारी…पढ़ें पूरा मामला!

SECL गेवरा अधिकारियों पर फर्जी FIR का आरोप, उमागोपाल...