प्रेमिका से मिलने गया और गुम हो गया…बाद में मिली नरकंकाल! पढ़िए

Date:

एक जुनून आशिक को अपनी मोहब्बत से मुलाकात उसकी आखिरी रात हो सकती है उसे क्या पता था।
यह फिल्मी कहानी एक गुमशुदा इंसान से शुरू होकर एक नर कंकाल में खत्म होती है।

चार नौजवानों द्वारा जंगली सूअर को मारने के लिए बिछाया गया जाल एक इंसान को मार सकती है वह इस बात से बेखबर तो नहीं थे लेकिन जब खबर लगी तब उनके सामने था करंट में फंसकर मरे हुए एक इंसान की लाश और फिर इस लाश को ठिकाने लगाने की जुगत में रच गई एक लंबी कहानी।

मृतक मनोज कुमार साहू उम्र 25 वर्ष

ग्राम पिरदा के चिलमघाटी के पास खेत में जले हुए पैरावट पर गुमशुदा मनोज कुमार साहू का नर कंकाल बरामद हुआ।
दरअसल उसकी मौत जंगली सूअर मारने के लिए बिछाए गए करंट में फंसकर हो गई थी।
मृतक अपनी प्रेमिका से मिलने रात के तीसरे पहर में पहुंचा जहां मौत उसकी राह देख रही थी।

करंट में फंसकर मरे हुए इंसान को देख चार नौजवानों की आंखें फटी की फटी रह गई और उन्होंने लाश को ठिकाने लगाने गांव से दूर खेत पर एक पैरावट में जला दिया।
इधर पुलिस गुमशुदा को तलाश कर रही थी तभी मुखबिर ने सूचना दी की चार लोग सूअर मारने के लिए करंट लगाए हुए थे और बड़े डरे से लग रहे हैं, जिस पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की और पूरा घटनाक्रम चारों युवकों ने बता दिया।

चारों आरोपी

आरोपी राजेश सिंह नेताम उम्र 26 वर्ष, गौर सिंह सिदार उम्र 29 वर्ष, भानु सिंह नेताम उम्र 23 वर्ष और चैन सिंह पिता मानसिंह उम्र 36 वर्ष को सरसिंवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक मनोज की पहचान नरकंकाल में अटकी हथेली की चूड़े और जली हुई मोबाइल फोन से की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आज महालक्ष्मी गणेश सरस्वती जी की महापूजा विधि और मुहूर्त जानें…पढ़ें!

लक्ष्मी पूजन का महत्व (Significance of Laxmi Pujan) ​दिवाली के...

ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही जैसे गंभीर आरोप,दीपक टंडन उर्फ आंबेडकर टंडन सुर्खियों में…पढ़ें!

रायपुर: ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही जैसे गंभीर आरोपों को...

खरोरा: केसला सरपंच को न्यायालय ने क्यों हटाया?

खरोरा: ग्राम पंचायत केसला की सरपंच माया वंश को...

रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम…पढ़ें!

  उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या 7 नवंबर 2026 को...