धान खरीदी खत्म, धान घोटाला शुरू…! देखिए बड़ी खबर

Date:

छत्तीसगढ़ का धान खरीदी तिहार अब लगभग खत्म हो चुका है समिति प्रबंधकों में धान उठाओ के लिए जद्दोजहद जारी है, वहीं दूसरी ओर राइस मिलर्स के भरोसे परिवहन व्यवस्था चरमराई हुई है! ठीक ऐसे समय पर कोरबा जिले में कटघोरा ईलाके के अखरापाली धान खरीदी केंद्र में 60 लाख 53 हजार 680 रुपये की अनियमितता उजागर होने के बाद समिति प्रबंधक रामेश्वर प्रसाद अनंत और फड़ प्रभारी हितेंद्र कुमार के खिलाफ वसूली और आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।

धान खरीदी में गड़बड़ी और धान की अफरा-तफरी के मामले में कार्रवाई कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर की गई है।
कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रोहित सिंह, तहसीलदार दीपका अमित केरकेट्टा, नायब तहसीलदार कटघोरा और राजस्व विभाग की टीम ने अखरापाली धान खरीदी केंद्र का भौतिक सत्यापन किया।

जांच में 1952.80 क्विंटल धान कम पाया गया, जिसकी कीमत 60 लाख 53 हजार 680 रुपये आंकी गई। सत्यापन के दौरान 30 से 35 बोरों की तौल करने पर धान की मात्रा मानक से अधिक मिली, जिससे अनियमितता की पुष्टि हुई।

जांच टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर दस्तावेज जब्त कर लिए, और दोषी पाए गए अधिकारियों पर वसूली और आपराधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...