आरंग में बीजेपी प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस, कांग्रेस को वॉकओवर…देखें रिपोर्ट!

Date:

आरंग: नगरीय निकाय चुनावों में जहां एक तरफ भाजपा के प्रत्याशियों को वॉकओवर मिल रहा है और निर्विरोध निर्वाचित हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर आरंग विधानसभा के समोदा नगर पंचायत में भाजपा के साथ बड़ा खेला हो गया है. यहां वार्ड नंबंर 15 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी हेमलाल मिरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे कांग्रेस प्रत्याशी सत्येंद्र चेलक निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गए हैं।

इस घटना क्रम से भाजपा में खलबली मच गई है. नाम वापसी के बाद भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मिरी गायब हो गए थे. भाजपा समोदा मंडल ने हेमलाल के अपहरण होने की शिकायत आरंग पुलिस थाना में दी थी, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी सत्येंद्र चेलक और उनके भाई संजय चेलक पर हेमलाल मिरी को अगवा करने का आरोप लगाया गया था. इधर भाजपा पार्षद प्रत्याशी हेमलाल शनिवार देर शाम अपने पिता के साथ आरंग थाना पहुंचे और भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं पर उनके और उनके परिवार पर दबाव डालने का आरोप लगाया है. इस पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...

UPI ट्रांजेक्शन शुल्क पर बड़ा अपडेट…पढ़ें!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीआई और...