बिलासपुर हाईकोर्ट: IAS रानू साहू और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को नही मिली जमानत…पढ़िए पूरी खबर!

Date:

बिलासपुर: कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं।

जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने दोनों की याचिकाओं पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि कोयला परिवहन में अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार को लेकर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की जांच के बाद दोनों पर गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले में दोनों ही आरोपी लंबे समय से जेल में बंद हैं और उन्होंने जमानत के लिए अदालत का रुख किया था।

हाईकोर्ट के इस फैसले से दोनों आरोपियों को बड़ा झटका लगा है और उनकी जेल से रिहाई की उम्मीद फिलहाल समाप्त हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...

‘माता कौशल्या संग तीजा तिहार’

रायपुर/चंदखुरी,13 सितंबर 2026। चित्रोत्पला लोककला परिषद द्वारा राकेश तिवारी की...