बलौदा बाजार के घटना इतिहास बनाही! भीम आर्मी के सांसद आजाद ने संभाला मोर्चा…CM हाऊस घेरने का ऐलान!

Date:

छत्‍तीसगढ़ में पिछले साल हुई बलौदाबाजार हिंस्‍सा केस से जुड़े आरोपी जेल में बंद है। इन आरोपियों से मिलने के लिए आज 22 जनवरी को भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद छत्‍तीसगढ़ पहुंचे। उन्‍होंने रायपुर केंद्रीय जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात की। वहीं उन्‍होंने सीएम विष्‍णुदेव साय सरकार पर कड़ा हमला बोला। साथ ही उन्‍होंने सीएम हाउस का घेराव करने का भी ऐलान किया है। उन्‍होंने कहा वे 20 फरवरी को सीएम हाउस का घेराव करेंगे।

इस मामले में कोर्ट भी कुछ नहीं कर रही

बलौदाबाजार हिंसा को लेकर सांसद ने कहा कि जब सरकार और पुलिस के द्वारा कुछ नहीं किया जाता है तो कोर्ट की शरण ली जाती है। इस मामले में उन्‍होंने कहा कि जब आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक होगी तो सब साफ हो जाएगा।

3-3 फेस में चुनाव कराने वालों को चिंता

छत्‍तीसगढ़ में हो रहे चुनाव को लेकर उन्‍होंने कहा कि चुनाव को लेकर रणनीति की उन लोगों को चिंता होती है जो तीन-तीन फेस में चुनाव करवा रहे हैं। सतनामी समाज हमारे लिए गौरव है। उनकी रक्षा महत्‍वपूर्ण है, ना कि चुनाव। वहीं उन्‍होंने कहा कि मेरी मुलाकात देवेंद्र यादव से नहीं हुई है। वह सिर्फ उन लोगों से मिले हैं, जो सतनामी समाज से हैं और जेल में बंद हैं।

बताते चलें कि अभी दो दिन पहले ही इस घटना में निलंबित जिम्मेदार अधिकारियों को सरकार ने बहाल किया है।

वहीं लगभग डेढ़ सौ सतनामी समाज के लोग लंबे समय से जेल में बंद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...