दोपहर 2 बजे से आदर्श आचार संहिता लागू!

Date:

छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ हो सकते हैं। इसको लेकर सरकार की ओर से तैयारी पूरी हो गई है। वहीं चुनाव निर्वाचन आयोग ने भी इसको लेकर हाल ही में बैठक आयोजित की थी। चुनाव आचार संहिता को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री और डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने कहा कभी भी आदर्श आचार संहिता लग सकती है। आज 20 जनवरी को दोपहर 2 बजे के बाद कभी भी आदेश जारी हो सकता है।

छत्तीसगढ़ में सोमवार दोपहर के बाद आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि कभी भी आचार संहिता लग सकती है। हमारी तैयारी पूरी है, कांग्रेस जो भ्रम फैला रही है, ओबीसी आरक्षण कम होने का, वह सरासर झूठ है भारतीय जनता पार्टी सभी नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत हर चुनाव जीतेगी।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने एचव्ही-4 श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं, जिनमें मिनी स्टील प्लांट शामिल हैं, के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह निर्णय स्टील उद्योग की आर्थिक स्थिति और प्रतिस्पर्धा में बने रहने के मद्देनजर लिया गया है।
सरकार ने यह घोषणा की है कि 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक इन उद्योगों को ऊर्जा प्रभार में प्रति यूनिट एक रुपए की छूट दी जाएगी। यह छूट उन मिनी स्टील प्लांट्स को मिलेगी जिनके पास कैप्टिव पावर प्लांट नहीं हैं, या जिनका पावर प्लांट एक मेगावॉट से कम है, और जिनका लोड 2.5 एमवीए से अधिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से…पढ़िए!

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी...