प्रदेश भाजपा की कमान फिर से किरण सिंहदेव के हाथ…जानिए किसने की घोषणा!

Date:

रायपुर: किरण सिंहदेव को एक बार फिर से छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने किरण सिंहदेव के नाम की घोषणा की. इसके साथ ही भाजपा का प्रदेश संगठन चुनाव पूरा हो गया है।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र के सभी नेताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की दृष्टि से काम करने का दोबारा अवसर दिया है।

उन्होंने कहा कि, पूर्व अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है. जिसके बाद से महत्वूर्ण भूमिका के लिए मुझें चुना गया था. हमने एकजुटता के साथ सदस्यता अभियान समेत लोकसभा और उप चुनाव में जीत हासिल की है. हमने 60 लाख सदस्यों के लक्ष्य को स्वीकार कर उसे पूरा किया. हमने पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यकाल में काम किया है।

निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि 36 संगठन जिलों के एक तिहाई जिले के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया. एक आवेदन के साथ एक प्रस्तावक और दो समर्थक शामिल हुए. इस तरह 12 जिलों से प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए और तीनों ही नामांकन किरण सिंहदेव के नाम से दाखिल किए गए. प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने...

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन रायपुर ।...

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...