CG हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दंपति को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Date:

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम लगरा निवासी नरोत्तम केंवट उर्फ छोटू और उनकी भाभी रजनी केंवट बाइक से ग्राम डगनिया खैरा स्थित सोसाइटी में चावल लेने के लिए जा रहे थे। इसी दरमियान ग्राम सेलर के एनीकेट मोड़ के पास पहुंचे हुए थे कि तभी बेलतरा की ओर से तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में नरोत्तम और रजनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया, जबकि सीपत पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार हाईवा चालक की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा: हाई स्कूल में विधायक अनुज शर्मा और अरविंद देवांगन ने फहराया तिरंगा…पढ़ें!

खरोरा में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया...

राजधानी में अब किसी भी तरह के आयोजन से पहले लेनी होगी इन 4 विभागों से NOC…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रैली-जुलूस निकालने, सार्वजनिक खेल...

छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ का 13वां स्थापना दिवस…पढ़ें!

छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ का 13वां स्थापना दिवस...