रायपुर: देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, शरीर पर चोटों के निशान

Date:

राजधानी रायपुर के कचहरी चौक के एसबीआई एटीएम के पास देर रात अज्ञात युवक की लाश मिली है. शव पर कई चोट के कई निशान मिले है. प्रथम दृष्टया मृतक की मौत शराब के नशे में गिरने से आई चोटें बताई जा रही है. शव को पीएम के लिए भेज दिया है. मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है. मौदहापारा टीआई ने बताया कि उसे शराब के नशे में मेकाहारा में 12 बजे के आसपास भर्ती कराया गया था, जहां से वे निकल कर भाग गया था, रात दो बजे पेट्रोलिंग टीम ने भी देखा था. शराब के नशे में वह गिर रहा था. 112 की टीम से जानकारी मिली की शव मिला है. उसके कपडे गीले थे. घटनास्थल पर ना खून मिला और ना ही मृतक के कपड़े पर खून लगा हुआ है. प्रथम दृष्टया गिरने के कारण आई चोट से मौत की आशंका है. बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम…पढ़ें।

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...