CG CRIME NEWS: रायपुर में चाकूबाजी की घटना, आरोपी इंस्टाग्राम पर हुआ लाइव, पुलिस कर रही सर्च ऑपरेशन

Date:

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सोशल मीडिया पर चाकूबाज युवक खुलेआम गाली-गलौच करते हुए चाकू मारने की धमकी दे रहे है। दरअसल एक बार फिर राजधानी में जेल से छूटकर आए आरोपी ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं युवक को चाक़ू मारने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया पर लाइव आकर फिर से चाकू मारने की धमकी दी।

जानकारी के मुताबिक, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। यहां एक 18 वर्षीय युवक आरव धोटे पर मोहल्ले के ही प्रीतम यादव ने हमला कर दिया। घटना 19 दिसंबर की शाम 7:30 बजे की है। इस दौरान अमृत चौक के पास प्रीतम ने नुकीली चीज से दाहिने पैर पर वार कर दिया। जिससे आरव बुरी तरह से घायल हो गया। थाने में FIR दर्ज करवाने पर आरोपी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दोबारा चाकू मारने की धमकी दी। इस वीडियो में आरोपी प्रीतिम अपने साथियों के साथ हाथ में धारदार हथियार लेकर दोबारा चाकू मरने की धमकी दे रहा है। घटना की जानकारी के बाद टिकरापारा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की पहचान सिंबा…अब मार खाओगे?

सिंबा नाम के बियर ब्रांड को छत्तीसगढ़ की पहचान...

सरायपाली: SECL में CKS का हल्लाबोल, मजदूरों के हक की लड़ाई जारी रहेगी: दादा ठाकुर

बिलासपुर/कोरबा: दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की सरायपाली परियोजना...

छत्तीसगढ़ी: समझौता बनाम स्वाभिमान… गजेंद्ररथ का विश्लेषण जरूर पढ़ें!

समझौता बनाम स्वाभिमान! स्वाभिमान का पिलहर कभी भी समझौते की...

रायपुर:मुख्य सचिव विकासशील का स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ शासन ने निजी स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों...